Birthday Special : किसी हीरोइन से नहीं बल्कि अपनी फैन से की थी इस एक्टर ने शादी

0

साउथ के सुपर स्टार विजय चंद्रशेखर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे है। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं।

अब तक के अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। मुख्य अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी।

उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। विजय अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं।

फैन से रचाई शादी-

पर्दे पर भले ही विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है।

ऐसी है लव-स्टोरी-

Vijay Chandrasekhar

दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। संगीता ने शूटिंग के सेट पर आकर ही विजय को अपने बारे में दिया था। बाद में दोनों की लंबी बातें शुरू होने लगीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: …तो क्या साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की वज़ह से लागू हुआ नया ट्रैफिक नियम 

यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए ‘मसीहा’ बन कर आए ‘रियल हीरो पवन सिंह’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More