वियना में कत्लेआम : जो सामने आया उसे गोलियों से भूना, 7 लोगों की हत्या

0

कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू होने से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रियाई राजधानी वियना में गोलीबारी में 7 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना शाम आठ बजे वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) के पास छह अलग-अलग स्थानों पर हुई।

एक स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल और हथियारबंद संदिग्ध ने बार और रेस्तरां के बाहर लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जो अब नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार इस महीने के अंत तक बंद रहेंगे।

भीषण आतंकवादी हमला-

vienna

विशेष बलों के सदस्य जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे, और अपराधी को मार गिराने में कामयाब रहे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी, जो फरार है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

14 लोग घायल-

एक बयान में, वियना के मेयर माइकल लुडविग ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि 14 घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इनमें छह की हालत गंभीर है।

सेना ने लिया सुरक्षा का जिम्मा-

vienna terror shooting

ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कर्ज ने पुष्टि की है कि एक बंदूकधारी जवाबी हमले में मारा गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

कर्ज ने ट्वीट किया, “हम अपने गणतंत्र में मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सेना वियना में प्रमुख इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा लेगी।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी पुलिस इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। हम कभी भी आतंकवाद से खुद को डरने नहीं देंगे।”

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- दुख की घड़ी में साथ हैं-

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा, “फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कही ये बात-

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह भयानक हमले से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि देश की संवेदना ऑस्ट्रिया के लोगों के साथ हैं। हम आतंक के खिलाफ आपके साथ एकजुट हैं।

वियना की घटना फ्रांस में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद हुई है।

पहले भी हुए आतंकी हमले-

16 अक्टूबर को, मिडिल स्कूल के शिक्षक, सैमुअल पैटी को 18 वर्षीय मुस्लिम अप्रवासी, अब्दुल्लाख अंजोरोव ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मार दिया था।

फिर 29 अक्टूबर को, ट्यूनीशियाई व्यक्ति 21 वर्षीय ब्राहिम औइसाओई ने नीस शहर में नोट्रेडेम बेसिलिका के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी।

तीन दिन बाद, ल्योन शहर में एक चर्च के बाहर गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में आतंकी हमले का समर्थन करने वाले शायर मुनव्वर राना के खिलाफ FIR दर्ज

यह भी पढ़ें: जानिए, कौन थे 26/11 मुंबई आतंकी हमले की जांच कर NIA को पहचान दिलाने वाले IPS संजीव कुमार सिंह?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More