बॉलीवुड स्टार वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाएंगे। ये शादी अलीबाग से हो रही है। शादी के लिए दोनों सितारों की फैमिली अलीबाग पहुंच चुकी है।
बता दें कि नताशा और वरुण काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2020 में दोनों की शादी होने की चर्चा थीं। दोनों सितारों का परिवार आज ही यहां पहुंचा है। ऐसी खबरें हैं कि आज शाम से सेरेमनी शुरु हो जाएगी।
https://www.instagram.com/p/CKV5l0Hh-g0/?utm_source=ig_web_copy_link
इस दौरान नताशा क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही कोरोना के चलते मास्क भी पहन रखा है। लेकिन इस दौरान दूल्हे राजा वरुण धवन नहीं नजर आये। सोशल मीडिया पर लगातार इस शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
वरुण की शादी में मेहमान-
अलीबाग के द मेंशन हाउस में वरुण-नताशा की शादी होगी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले ही तैयार हो चुकी है। खबर है कि इस शादी में करीब 200 लोग शरीक होंगे।
सूत्रों की मानें तो वरुण-नताशा ने सलमान खान, सारा अली खान, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर-खुशी कपूर, जैकी भगनानी, कटरीना कैफ, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और शशांक खेतान जैसे बॉलीवुड सितारों को अपनी शादी में बुलाया है।
यह भी पढ़ें: पोस्टर युवाओं को फिल्म से जोड़ने में मदद करते हैं : वरुण
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लखनऊ में अनुष्का-वरुण ने नवाबी अंदाज में की पूजा-अर्चना
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]