वाराणसी : नगर निगम की गुंडई, प्लास्टिक चेकिंग के नाम पर जनता से की मारपीट

0

वाराणसी में पुरानी चुंगी पर नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक चेकिंग के नाम पर जनता से मारपीट की घटना सामने आई है। 

दरअसल, शिवपुर थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी पर नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक चेकिंग किया जा रहा था।

उसी वक्त नगर निगम के कर्मचारी द्वारा एक चाय वाले को प्लास्टिक के नाम पर परेशान किया जा रहा था।

तभी चाय की दुकान पर बैठे एक शख्स ने नगर निगम के कर्मचारी को रोकने की कोशिश की।

शख्स ने नगर निगम के कर्मचारी से कहा कि गरीब आदमी को परेशान मत करिए।

इतनी सी बात पर नगर निगम के कर्मचारियों ने गाली गलौज शुरू कर दी।

इतना ही नहीं कर्मचारियों द्वारा मारपीट भी की गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोट भी आई।

वहां की जनता का कहना था की इनके द्वारा प्लास्टिक के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा था और धन उगाही भी किया जा रहा था।

वीडियो हो रहा वायरल-

यह भी पढ़ें: राज्य सूचना आयोग का सदस्य बनकर दारोगा पर जमा रहा था धौंस, अब पहुंचा जेल

यह भी पढ़ें: OMG : जब भौंकने लगा अशरफ का बकरा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More