वाराणसी : भारतीय सैनिकों की शहादत पर उबला हिंदुस्तान | Banaras Bulletin

0

भागदौड़ की जिंदगी में अगर आपसे खबरें छूट जा रही हैं तो बनारस की हर बड़ी खबर को बनारस बुलेटिन ( Banaras Bulletin ) में फटाफट अंदाज़ में देखें…

स्टोरी- 1 

भारतीय सैनिकों की शहादत पर उबला हिंदुस्तान
सपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला
केंद्र सरकार की नीतियों को कोसा

वीओ-एलएसी पर बीस भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांडेयपुर चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम ने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो लोहिया वाहनी के कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर जाने की इजाजत दे। सपा कार्यकर्ता चीन के जवानों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।
बाइट- दीपचंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगर लोहिया वाहिनी
बाइट-संजय यादव, सपा कार्यकर्ता

स्टोरी- 2

एलएसी पर चीन की धोखेबाजी से लोगों में गुस्सा
सड़क पर उतरी सामाजिक संस्था की महिला कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने चीन का फूंका पुतला

वीओ- एलएसी पर चीन की धोखेबाजी के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जैसे ही बीस सैनिकों के शहादत की खबर आई, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सामाजिक संस्था विशाल भारत संस्थान के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चीन के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। संस्थान के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए थे, जिसपर चीन के खिलाफ स्लोगन लिखा था। इस दौरान संस्था की महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी। कार्यकर्ताओं ने चीन के झंडे का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

बाइट-राजीव श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता

स्टोरी- 3 

चीन की हरकतों को लेकर गुस्से में सपाई
गंगा में उतरकर किया विरोध प्रदर्शन
केंद्र की मोदी सरकार पर विफरे सपाई

वीओ- सीमा पर चीन की हरकतों से पूरा देश मर्माहत है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि अपर्ति किया। सपा कार्यकर्ता गंगा में उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने चीन को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर भी हल्ला बोला। आरोप था कि मोदी सरकार की नाकामियों का जीता-जागता सबूत है भारतीय सैनिकों पर हमला। नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति को झूला झूलाते हैं। आज सरकार की कमजोर रणनीति की वजह से सीमा पर चीनी सेना ने भारतीय शूरवीरों पर हमला किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस भी निकाला।
बाइट- सपा कार्यकर्ता

स्टोरी- 4 

मानसून की पहली बारिश से भींगा बनारस
शहर में हुई जोरदार बारिश
सुबह से आसमान ने बादलों पर डाला था डेरा

वीओ- पूर्वांचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। वाराणसी में बुधवार को मानसूर की पहली जोरदार बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया था। दोपहर होते-होते बादल बरस पड़े। लगभग एक घंटे तक शहर में बारिश हुई। लोगों ने भी बारिश का खूब लुत्फ उठाया। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। मौसम भी सुहाना हो गया। हालांकि कुछ जगहों पर जलजमाव की भी स्थिति बन गई। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है। मानसून की पहली बारिश से किसानों के भी चेहरे खिले हुए हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की चीन को चेतावनी : भारत माकूल जवाब देने में सक्षम

यह भी पढ़ें: चीन को सबक सिखाने के लिए अखिलेश ने सरकार को दिया यह सुझाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More