वाराणसी : बीजेपी के जय सोनकर बने यूपी के सबसे युवा पार्षद

0

यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गये है। भगवान शिव की नगरी काशी के वार्ड नंबर-7 से बीजेपी प्रत्याशी जय सोनकर( Jay Sonkar)  ने 21 साल की उम्र में जीत दर्ज की है। कहा जा रहा है। कि 21 साल की उम्र में चुनाव जीत कर पूरे प्रदेश में एक नया इतिहास रचा है। बताया जा रहा है। कि जय सोनकर  सबसे कम उम्र के प्रत्याशी है।

 

Also Read:  मुस्लिमों-दलितों ने AIMIM को बताया नया विकल्प

 

बीजेपी  के सभी एजेंडों पर खरा उतरूंगा

चुनाव जीतने के बाद बीजेपी प्रत्याशी जय सोनकर ने बताया कि बीजेपी सरकार के एजेंडों पर खरा उतरना है। अपनी जीत का श्रेय वार्ड देते हुए कहा कि वार्ड का विकास और साफ सफाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के निकाय चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 14 सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है।

 

Also Read:  निकाय चुनाव: चुनावी लड़ाई में पीछे रह गयी सपा-कांग्रेस

 

बनारस में बीजेपी की बड़ी जीत 

बीजेपी प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने 78843 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 192188 मत प्राप्त हुए। 113345 मतों के साथ कांग्रेस और 99272 मतों के साथ सपा तीसरे स्थान पर रही। बसपा को 28959, भासपा को 8082 जबकि निदलों को 4756 ‌मत मिला। वाराणसी नगर निगम में नोटा ने बी अगला रिक़ॉर्ड बनाया है। यहां कुल 5335 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। मतों के अंतर से यह भाजपा की बड़ी जीत है।

 

Also Read:  आगरा के अरबपति नये मेयर नवीन के लिए बदलना पड़ा साफ्टवेयर

 

2012 में रामगोपाल मोहले अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब 62 हजार मतों से पराजित किया था। कांग्रेस को पिछली बार 70000 वोट मिला था। कांग्रेस पिछली बार भी दूसरे स्थान पर रही थी।

 

Also Read:  यूपी निकाय चुनाव में आयी बीजेपी की सुनामी, सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 

बीजेपी ने फिर बाजी मारी 

निकाय चुनाव 2017 में भाजपा  के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 14 सीटों पर  अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा ने निकाय चुनाव में एकबार फिर अपना प्रदर्शन दोहराया है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के नतीजे वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों का संकेत है।

साभार: ( news18 )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More