उपेंद्र कुशवाहा : लोकतंत्र पर धब्बा है कलीजियम सिस्टम

0

भाजपा मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति करने वाले कलीजियम सिस्टम को लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया है।  कुशवाहा ने कहा कि न्यायपालिका की मौजूदा व्यवस्था की बात करें तो जज दूसरे जजों की नियुक्ति नहीं करते बल्कि वह उत्तराधिकारी चुनते हैं।

उत्तराधिकारियों के चयन के लिए ऐसी व्यवस्था क्यों बनाई गई?

वह ऐसा क्यों करते हैं?उत्तराधिकारियों के चयन के लिए ऐसी व्यवस्था क्यों बनाई गई? केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री का यह बयान सीधे तौर पर जजों की नियुक्ति वाली कलीजियम व्यवस्था पर हमले की तरह है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कलीजियम व्यवस्था की तुलना आरक्षण से करते हुए कुशवाहा ने कहा कि लोग रिजर्वेशन का विरोध करते हैं। कहा जाता है कि इसमें मेरिट को नजरअंदाज किया जाता है। एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, मछुआरे का बेटा वैज्ञानिक बन सकता है और फिर देश का राष्ट्रपति हो सकता है। लेकिन क्या किसी मेड का बेटा जज बन सकता है।

Also Read :  पहले किया गैंगरेप फिर की नाबालिग को बेचने की कोशिश और फिर…

कलीजियम की व्यवस्था हमारे लोकतंत्र पर धब्बे की तरह है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जजों की नियुक्ति को लेकर कलीजियम व्यवस्था को बदलने के लिए न्यायिक नियुक्ति आयोग के गठन का प्रस्ताव रखा था। न्यायिक नियुक्ति आयोग ऐक्ट को संसद और देश की 20 विधानसभाओं से पारित करने के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी थी।

प्रस्तावित आयोग में कुल छह सदस्य होंगे

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसके खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आयोग को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया था। फिलहाल जजों की नियुक्ति एक बार फिर से कलीजियम व्यवस्था के तहत ही की जा रही है। इस प्रस्तावित आयोग में कुल छह सदस्य होंगे। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) इसके अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के दो वरिष्ठ न्यायाधीश इसके सदस्य होंगे। केंद्रीय कानून मंत्री को इसका पदेन सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव है। दो प्रबुद्ध नागरिक इसके सदस्य होंगे। जिनका चयन प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सहित तीन सदस्यों वाली समिति करेगी। अगर लोकसभा में नेता विपक्ष नहीं होगा तो सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता चयन समिति में होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More