कांग्रेस ने इस बड़े चेहरे पर लगाया दांव, यूपी विधान सभा चुनाव में दी नेतृत्व की जिम्मेदारी

0

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गई हैं। सभी पार्टियों ने जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया।

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां जुटी हुईं हैं। कांग्रेस ने भी अपना दांव लगाया है। इसके लिए मजबूत कंधों पर पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये हैं यूपी में कांग्रेस का चेहरा

कांग्रेस

कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सबसे पॉपुलर फेस हैं। यूपी के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर होगी।

पार्टी का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बहुत पीछे हैं।

यूपी में प्रिंयका की अच्छी पकड़

priyanka-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपी कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई।

इससे पहले सोनभद्र, उन्नाव और हाथरस में भी उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ी। यूपी में प्रिंयका गांधी वाड्रा की अच्छी पकड़ है।

चुनाव में नेतृत्व करेंगी प्रियंका गांधी

priyanka gandhi

पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कामयाबी मिली है। उन्होंने लखीमपुर खीरी और बहराइच में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि लोग प्रियंका गांधी को पसंद करते हैं। जनता उनके साथ जुड़ रही है इसीलिए यूपी विधान चुनाव में वो नेतृत्व करेंगी।

यह भी पढ़ें: तालिबानी शासन में बुर्का जरूरी नहीं, अफगान महिलाओं को पहनना ही होगा हिजाब

यह भी पढ़ें: बुर्का पहनने के लिए लड़की पर बनाया जा रहा था दबाव, मौके पर पहुंची SDM और…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More