UP में फिर चली तबादले एक्सप्रेस, 10 IAS सहित 14 IPS हुए इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते योगी सरकार ने शनिवार देर शाम 10 आईएएस अफसरों सहित यूपी के 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें से 10 जिलों में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

10 जिलों में नए DM की तैनाती-

बरेली में तैनात रहे जिलाधिकारी नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया है।

वहीं आईएएस सीपी सिंह को बुलंदशहर का डीएम बनाया है।

विशेष सचिव नियुक्ति रहे संजय कुमार सिंह को फर्रुखाबाद का नया डीएम बनाया है।

मानवेंद्र को बरेली का डीएम बनाया है।

रविंद्र कुमार को झांसी का डीएम बनाया है।

हर्षिता माथुर को कासगंज का डीएम बनाया है।

सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज का डीएम बनाया है।

मनोज कुमार को महोबा का डीएम बनाया है।

नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया है।

टीके शिबू को सोनभद्र का नया डीएम बनाया है।

इन IPS अफसरों का हुआ तबादला-

यूपी सरकार शनिवार को सात जिलों के पुलिस कप्तानों समेत‌ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें आगरा, आजमगढ़, सहारनपुर, बाराबंकी, उन्नाव, चंदौली व इटावा जिले के पुलिस कप्तान शामिल हैं।

अनुराग वत्स एसपी बाराबंकी बनाए गए है।

सुधीर कुमार सिंह एसएसपी आगरा बनाए गए है।

अनुराग आर्य एसपी आजमगढ बनाए गए है।

आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर बनाए गए है।

दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव बनाए गए है।

अंकुर अग्रवाल एसपी चंदौली बनाए गए है।

जयप्रकाश सिंह एसएसपी इटावा बनाए गए है।

मुनिराज एसपी चुनाव सेल बनाए गए है।

एस चिनप्पा एसपी वीआईपी सुरक्षा बनाए गए है।

बृजेश कुमार सिंह एसपी एटीएस बनाए गए है।

अविनाश पांडे पीएसी अलीगढ़ बनाए गए है।

यमुना प्रसाद एसपी इंटेलिजेंस बरेली बनाए गए है।

अमित कुमार को डीसीपी नोएडा बनाया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 6 सीनियर IPS अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें लिस्ट…

यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार ने 39 IPS और 18 IAS अधिकारियों का किया तबादला, लिस्ट जारी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More