लखनऊ CAA प्रोटेस्ट : कंबल पर ट्रोल हुई UP पुलिस, स्पष्टीकरण जारी कर कही ये बात

0

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के विरोध में पुराने लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को तीसरे दिन भी जारी है।

खुले आसमान के नीचे पिछले शुक्रवार से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर के सामने प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ बच्चे भी हैं।

इन महिलाओं का कहना है कि सरकार जब तक सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती है, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगी।

हालात के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं ने शनिवार रात पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल भेंट कर अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया।

इस बीच, धरना दे रही महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने रात में पहुंचकर उनसे कंबल छीन लिए और वह खाने पीने का सामान भी अपने साथ ले गई।

पुलिस का स्पष्टीकरण-

इस बीच रविवार को पुलिस ने स्टेटमेंट जारी कर कंबल हटाए जाने का कारण बताया। लखनऊ पुलिस द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि शहर के घंटाघर पार्क में अवैध रूप से धरना प्रदर्शन चल रहा था। कुछ लोगों ने वहां रस्से और डंडे से घेरा बनाकर शीट लगाया था जिसे लगाने से मना किया गया था।

एडीसीपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कुछ संगठन के लोगों द्वारा पार्क में कंबल वितरित किया जा रहा था जिससे आसपास के लोग जो धरने में सम्मलित नहीं थे, वह भी कंबल लेने आ रहे थे। पुलिस ने वही कंबल और उन संगठन के लोगों को वहां से हटाया। कंबलों को विधिक तरीके से कब्जे में लिया गया। इसलिए अफवाह न फैलाएं।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग की तर्ज पर अब CAA-NRC के खिलाफ लखनऊ में भी प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल का दावा- NRC पर पीएम मोदी और अमित शाह के बीच मनमुटाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More