उत्तर प्रदेश के नए राज्यपाल की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल राम नाईक की जगह लेंगी।
आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। तब तक राम नाईक प्रदेश के राज्यपाल पद पर बने रहेंगे।
इसी दिन लालजी टंडन मध्य प्रदेश और फागू चौहान बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
एक राज्य में दो राज्यपाल नहीं-
दरअसल, एक राज्य में दो राज्यपाल नहीं रह सकते। साथ ही संवैधानिक व्यवस्था के चलते राज्यपाल का पद रिक्त भी नहीं रह सकता।
इसलिए जब तक आनंदीबेन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद नहीं संभालेंगी तब तक बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन वहां का पद छोड़कर मध्य प्रदेश नहीं जा सकते है।
जब तक लालजी टंडन मध्य प्रदेश नहीं चले जाते तब तक फागू चौहान को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ नहीं दिलाई जा सकती।
29 जुलाई को लेंगी शपथ-
आनंदीबेन पटेल का शपथ ग्रहण राज भवन के गांधी सभागार में 29 जुलाई को होगा। मालूम हो कि आनंदीबेन मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनने से पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: आनंदी बेन पटेल बनी यूपी की नई राज्यपाल, राम नाईक की विदाई
यह भी पढ़ें: MP : शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)