UP चुनावों में प्रियंका गांधी का नया दांव, 40% महिलाओं को मिलेगा टिकट; ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का दिया नारा…

0

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारी पहली प्रतिज्ञा में तय किया गया है कि यूपी के आने वाले विधान चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

उन्होंने कहा कि आज सत्ता में नफरत को बोलबाला है, मैं उसको बदलना चाहती हूं और मुझे लगता है कि इसे महिलाएं बेहतर तरीके से बदल सकती हैं। अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकाल कर समता की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे आना पड़ेगा।

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

हम कहते हैं कि समाज को बदलना है, महिलाओं पर इतना अत्याचार होता है, हम इसे कैसे बदलेंगे। कोई आकर हमें मदद नहीं करेगा। हमें अपना काम खुद करना पड़ेगा। चुनाव आ रहा है इसमें महिलाओं की भागीदारी हो और वे चुनाव लड़ें।

यह भी पढ़ें: ‘Mission UP’ के साथ प्रियंका गांधी लखनऊ में डालेंगी डेरा, ये है मास्टरप्लान

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी, काशी विश्‍वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More