यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, जानिए BJP ने क्या किए नए वादे

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता को अपने फेवर में करने के लिए सभी राजनीतिक दल नए नए हथकंडे अपना रही है।

0

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता को अपने फेवर में करने के लिए सभी राजनीतिक दल नए नए हथकंडे अपना रही है। इसी बीच आज यानी मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से मेनिफेस्टो जारी किया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में  महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं।

महिलाओं के लिए ये व्यवस्था होगी मुफ्त:

भाजपा प्रदेश में एक बार फिर से अपनी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा की है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दी जाएगी।  विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने करने का वादा किया है। हर कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी दी जाने की बात कही गई है। इसके साथ भाजपा सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था दी जाएगी।

किसानों को दी जाएगी ये सुविधा:

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, यदि यूपी में फिर सरकार बनती है तो अगले 5 वर्ष किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। 5 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। बोरवेल, ट्यूबवेल और तालाब एवं टैंक के निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

भाजपा ने नए संकल्प पत्र में क्या किए वादे-

  1. किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजल
  2. लव जिहाद को कम करने के लिए 10 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रबंध करेंगे
  3. 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपए तक की न्यूनतम दर पर लोन।
  4. कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी।
  5. कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।
  6. गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद। – उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर।
  7. 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना।
  8. 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन- आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़।
  9. हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन।
  10. गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान।
  11. 6 मेगा फूड पार्क- निषादराज बोट सब्सिडी योजना।
  12. मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़।

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More