UP Election 2022: छठवें चरण में यूपी के 10 जिलों में होगा मतदान, इन सीटों पर कई दिग्गज नेताओं की साख लगी दांव पर

इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस बार के चुनाव कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है।

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए अपनी अपनी पार्टी का प्रचार करने में जुटी हुई है।  इस बार का चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस बार के चुनाव कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। वही आखिरी दो चरण के चुनाव में भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा ने प्रचार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस सीट पर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती:

बता दें कि यूपी में 2017 में प्रचंड बहुमत से जीतने वाली भाजपा को इस बार के चुनाव में कई सीटों पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। वही बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट जीतना भाजपा के लिए किसी से कम नहीं है। क्योंकि वहां की सीट से दो बार से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर का दबदबा बना हुआ है। वहीं बलिया के कई विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नही हैं।

इन सीटों पर कब-कब किसका रहा कब्जा:

दरअसल, फाजिलनगर सीट पर लगातार दो बार से 2012 व 2017 में भाजपा का कब्जा रहा है। वहीं इस बार फाजिलनगर सीट से भाजपा से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य मैदान में है। ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि मौर्या भाजपा विजय रथ रोकने में कितना कामयाब रहते हैं। दूसरी तरफ सपा से 2002 से 2012 तक लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाले माता प्रसाद पांडेय की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं एक बार से माता प्रसाद पांडेय सपा से चुनावी मैदान में है तो वहीं दूसरी ओर से सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा से मैदान में हैं। वहीं बड़ा सवाल ये है कि क्या 2017 की तरह माता प्रसाद को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा या फिर जीत दर्ज कर एक नया मुकाम हासिल करंगे।

इन जिलों में होगा छठवें चरण का चुनाव:

1.  बलरामपुर

2.  गोरखपुर

3.  महाराजगंज

4. कुशीनगर

5. देवरिया

6. संतकबीर नगर

7. आंबेडकरनगर

8. सिद्धार्थनगर

9. बस्ती

10. बलिया

 

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2022: ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज, जानें क्या दिए आदेश 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More