चार दिवसीय रूस दौरे पर जाएंगे CM योगी, कई MOU पर होंगे साइन

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार दिवसीय रूस यात्रा के लिए रवाना होंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में ​हरियाण सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात सीएम विजय रुपाणी और गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी आज शाम रूस के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे में सीएम योगी यूपी का नेतृत्व करेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल कृषि, खाद्य प्रसंस्करण तथा ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में दोनों देशों में परस्पर सहयोग के संबंध में विचार-विमर्श करेगा। इस क्षेत्रों में एमओयू हस्ताक्षरित किए जाने की भी संभावना है।

कई MOU पर होंगे साइन-

सीएम के साथ लगभग 50 उद्यमी भी इस दौरे पर जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण, सिंचाई में संभावना तलाशेंगे। इस दौरान यूपी और रूस में एमओयू भी साइन होगा।

अमूर ओब्लास्ट प्रांत के साथ MOU होगा। खाद्य एवं प्रसंस्करण, कृषि इंडस्ट्री, डेयरी, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में MOU साइन होगा। साथ ही रूस के अफसरों के साथ बड़ी चर्चा होगी।

योगी आदित्यनाथ का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है जो रूस और भारत के रिश्तों को नया आयाम देगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ शिवपाल यादव की अगुवाई में प्रसपा का हल्लाबोल

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ धरना दे रहे सपाइयों पर जमकर बरसाई गयीं लाठियां

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More