यूपी की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, मतदान तीन नवंबर को

0

भारत के मुख्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी और मतदान तीन नवंबर को होगा।

मतगणना 10 अक्टूबर को कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं-

चुनाव आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है उनमें अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल है।

बता दें कि आठ सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है।

रामपुर की स्वार सीट सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता खत्म होने के बाद से रिक्त है। उन्होंने 2017 में फर्जी जन्मतिथि के आधार पर चुनाव लड़ा था।

चुनाव के वक्त उनकी उम्र 25 वर्ष नहीं थी।विधानसभा सचिवालय ने भ्रष्ट आचरण के चलते उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।

इन सात विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव-

उत्तर प्रदेश की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मल्हनी को छोड़कर शेष छह सीटें भाजपा के कब्जे में थीं। मल्हनी से सपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ यादव विधायक थे उनके निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है।

वहीं, नौगांवा सादात में पूर्व मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर में पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। बुलंदशहर सीट से वीरेंद्र सिरोही और देवरिया से विधायक रहे जन्मेजय सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है।

टूंडला सुरक्षित सीट डॉक्टर एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त थी। उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर विधायक थे। उन्हें उम्र कैद हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव जीतने के लिए दिया मूल मंत्र

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए दो उम्मीदवारों के नाम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More