मुख्तार के भाई ने दी पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह को चुनौती

गाजीपुर। कौमी एकता दल ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने चुनावी बिगुल फूंककर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह को खुली चुनौती दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने जिले कद्दावर नेता पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पर्यटन मंत्री में हिम्मत हो तो हमारे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

यूपी विधान परिषद चुनाव में पर्यटन मंत्री की सारी कोशिशों और रणनीति को विफल करते हुए सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को धूल चटाने के बाद कौमी एकता दल के हौसले बुलंद हैं। इसे 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बेहद अहम माना जा रहा है।

अफजाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन में हमारी पार्टी की बड़ी भूमिका होगी। आगामी जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव सहित 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए खुली चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ ही जनपद के सपा के नेताओं व मंत्रियों के गलत रवैये के कारण समाजवादी पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी।

Hot this week

अपराधियों की खैर नहीं: लाखों का कैश उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Crime News: अपराधों का सिलसिला थमने की बजाय और...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

चर्चा में BJP नेता: पिता के रास्तों पर चलकर निखर गई प्रवेश वर्मा की जिंदगी…

Political Journey: राजनीति का सफर हूबहू पलटूराम की तरह...

सहारनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता की हत्या…

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली...

Topics

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

सहारनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता की हत्या…

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली...

गिल ने तोडा रिकॉर्ड, सचिन- कोहली कोसो दूर…

अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र...

माघ पूर्णिमा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, घंटों इंतजार फिर भी अटूट श्रद्धा

माघ पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं का...

Related Articles

Popular Categories