इस सुहाने मौसम में नहीं जा पा रहे हिमाचल तो यहां घूम आइए, मन खिल उठेगा

0

बारिश के इस मौसम में खूबसूरत झील-झरने निहारने की चाहत लेकर हिमाचल जाने वाले सैलानी हादसों के शिकार हुए। लैंड स्लाडिंग आदि प्राकृतिक घटनाओं की वजह से कइयों की जान चली गयी। इसे देखते हुए वहां के डीजीपी संजय कुंडू ने अपील किया है कि इस मौसम में पुल, सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है इसलिए लोग आनावश्यक यात्रा से बचें।

बहुत जरूरी होने पर सफर करें। इस सुहाने मौसम में अगर आपने भी प्रकृति के खूबसूरत रंगों को देखने का मन बना लिया था और हिमाचल जाने की सोच रहे थे निराश मत होइए। उत्तर प्रदेश में भी बेहद खूबसूरत झील-झरने हैं जिन्हें देखकर आपका मन खिल उठेगा। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में।

सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता है लखनिया दरी

Lakhaniya Hills & Waterfall

यूपी के मिर्जापुर जिले में मौजूद फेमस झरना लखनिया दरी। चुनार शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच मौजूद इस झरने को जो भी देखता है मंत्रमूग्ध हो जाते हैं। झरने तक पहुंचने के लिए बनाए गए एंट्री प्वाइंट से थोड़ा आगे जाने पर चूनादरी झरना मिलता है। पहाड़ों से लगभग 165 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना बेहद खूबसूरत है। चूनादरी झरना लखियाना दरी झरने के पास ही मौजूद है लेकिन दोनों झरनों के बीच का रास्तां काफी मुश्किल है। झरने की तलहटी में एक बड़ा सा पत्थेर मौजूद है जो आकर्षण का केंद्र है।

बारिश में विंढम फाल देखने वालों की उमड़ती है भीड़

Wyndom Falls

मीरजापुर जिले में ही मौजूद विंढम फाल सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है। इसका नाम ब्रिटिश संग्राहक विंढम के नाम पर है। वाराणसी शहर से इसकी दूरी 90 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के द्वारा यहां सुगमता से पहुंचा जा सकता है। बारिश के दौरान पहाड़ों से गिरते पानी की आवाज दूर से ही सुनाई देती है। उनका नजारा बेहद मनमोहक है। आसपास के जिलों के लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं। खासतौर पर बारिश के दौरान सैलानियों की भीड़ रहती है।

मुक्खा फाल के साथ फासिल पार्क भी देख सकते हैं

Mukkha Fall

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मौजूद है एक बेहद खूबसूरत झरना। इसे मुक्खा फाल के नाम से जाना जाता है। राबर्ट्सगंज से इसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। सीढ़ीनुमा पहाड़ों से गिरती जलधारा किसी परीलोक का एहसास कराती है। यहां तक पहुंचना भी काफी आसान है। मुक्खा फाल देखने का एक और फायदा है। पास ही मौजूद सलखन फॉसिल पार्क भी देख सकते हैं जो दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पार्क है। आसपास में कई प्राचीन मंदिर भी हैं।

एक किलोमीटर तक फैला है सिद्धनाथ दरी झरना

Siddhnath Ki Dari

मिर्जापुर जिले में ही एक और झरना है सिद्धनाथ दरी। राजगढ़ ब्लॉक के जौगढ़ गांव में स्थित यह झरना एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इसकी सुंदरता अंतहीन है, यह सैलानियों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। बारिश के मौसम में तो लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ यहां आकर घंटों पानी में वक्त बिताते हैं अच्छे भोजन बनाते हैं या साथ लाते हैं और खूब इंज्वाय करते हैं।

राजदरी-देवदरी का नजारा बेहद खूबसूरत है

rajdari devdari waterfall

यूपी से बिहार तक फैली चंद्रप्रभा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सीमा से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है राजदरी-देवदरी झरना। इसका गणना यूपी के खूबसूरत की झरनों में होती है। यहां के नाजरा देखकर आपको लगेगा कि आप सदियों पुराने वक्त में आ गए हैं। हरे-भरे पेड़-पौधों से लदे पहाड़ और सैकड़ों फुट ऊंचाई से एक साथ गिरता हजारों लीटर पानी बेहद खूबसूरत नजारा पेश करते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी-दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश में चेतावनी, जानें- अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत होने के बाद भी यहां पर शादी के लिए तरसती हैं लड़कियां

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More