समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक उनके ही सांसद झटके दे रहे हैं। पहले राज्यसभा से सांसद और पूर्व प्रधानंमत्री के बेटे नीरज शेखर ने पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी, तो अब सपा के ही दो और सांसदों के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गयी हैं। जानकारी के मुताबिक सपा से राज्यसभा सांसद सुखराम यादव और विशंभर प्रसाद।
तीन राज्यसभा सांसद छोड़ चुके सपा का साथ:
एक के बाद एक तीन राज्यसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही सपा का दामन छोड़ दिया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर व सुरेंद्र नागर के अलावा संजय सेठ का नाम शामिल है।
दो सांसदों के सपा छोड़ने की अटकलें हुईं तेज:
वहीं अब सपा से दो और सांसदों के बगावत करने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। दोनों राज्यसभा से सांसद हैं। उनके भी भाजपा में ही जाने की चर्चा हो रही है। हालांकि, न तो दोनों राज्यसभा सदस्य इसे स्वीकार रहे हैैं, न ही पार्टी नेता इस खबर को दुरुस्त मान रहे हैैं।
ये भी पढ़ें: सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर राज्यसभा उम्मीदवार घोषित
राज्यसभा में सपा के सासंदों की कम हो रही संख्या:
गौरतलब है कि तीन सदस्यों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के कुल दस सदस्य ही बचे हैैं। इनमें से चौधरी सुखराम सिंह यादव कानपुर तो विशंभर प्रसाद निषाद बांदा के रहने वाले हैं। ये दोनों ही पार्टी के पुराने वफादार हैैं और इसके इनाम के बतौर पार्टी ने दोनों को पांच जुलाई 2016 को राज्यसभा भेजा था। इनका कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक है।