किसी भी बीमारी से जल्द फिट होने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार फूड्स

किसी भी बीमारी के बाद इन चीजों को खाने से जल्द से जल्द फिट हो सकते हैं।

0

हरी पत्तेदार सब्जी, बादाम और अंडे आदि को डाइट में शामिल कर अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकते हैं। किसी भी बीमारी के बाद इन चीजों को खाने से जल्द से जल्द फिट हो सकते हैं। बीमारी में इंसान को बहुत ज्यादा कमजोरी हो जाती है। ऐसे में इंसान को अपने डाइट पर विशेष ध्यान दने की जरूरत होती हैं। चाहे आपको नॉर्मल बुखार हो, किसी तरह की सर्जरी या अन्य कोई बीमारी हुयी हो। बिमारियों से लोगों के शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं। जिससे लोग बिना सहारे के खड़े तक नहीं हो पाते हैं। बीमारी के रिकवरी के बाद सही डाइट से ही लोगों के शरीर में दुबारा एनर्जी आ सकती हैं। एनर्जी को वापस पाने के लिए आपको अपने डाइट्स में इन चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसको खाने से आपकी एनर्जी जल्द से जल्द रिकवर हो जाती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां:

सरसों का साग, पालक, मेथी का साग, पत्ता गोभी। ये सब हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरी होती हैं। इनमें मुख्यतः कैल्शियम, आयरन और कुछ मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। ये सब्जियां इम्यून सिस्टम को बढ़ाती हैं और शरीर में आये सूजन को भी कम करने में मददगार होती हैं। इन सब्जियों के सेवन से सर्जरी के बाद घाव को सूखने और रिकवर होने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं।

बादाम और बीज:

बादाम, अखरोट, खजूर, सनफ्लॉवर के बीज, अंजीर।  इन सब को अपने डाइट में शामिल करने से बीमारी से रिकवरी करने में मदद मिलती हैं। इन सब ड्राई फूड्स में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है।

अंडा:

सर्जरी या बीमारी के बाद शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती हैं। जो अंडे में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। अंडे को अपने डाइट में इस्तेमाल करने से लोगों के टूटे अंग और सर्जरी के घाव जल्द ही ठीक हो जाते हैं। एक हेल्दी व्यक्ति को बीमारी से रिकवर होने के लिए रोजाना 100 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। इसलिये बेहतर रिकवरी के लिए रोजाना अंडे का सेवन जरूर करें।

बैरिज:

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि बैरीज कुल के फल हैं। जामुन को ही बैरीज के नाम से जाना जाता हैं।। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून पॉवर को तेजी से बढ़ता हैं।

सालमन:

सालमन मछली को खाने में इस्तेमाल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं। इसके सेवन से बीमारी से बहुत जल्दी रिकवरी मिलती है। यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। इस मछली में विटामिन ए और बी-12 पाया जाता है। सालमन मछली नदियों में पाए जाने वाली सबसे दुलर्भ मछली हैं।

 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि के शीर्ष से गुमनामी के अंधेरे तक, जानिए कौन थे भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर…

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More