फिर हुआ IPS अफसरों का तबादला, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट…

0

कोरोना संकट के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। शासन ने एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी

राज्य शासन ने अब भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। गृह विभाग की ओर से शनिवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले की कुल 3 सूचियां जारी की गई हैं। कोरोना काल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही तीन आईपीएस अधिकारियों को अपने वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यूपी पुलिस

इन आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर…

दीपक वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक विसबल (सेंट्रल रेंज भोपाल) के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक होशंगाबाद रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • मनीष कपूरिया को पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • सचिन अतुलकर को सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल से हॉकफोर्स पुलिस हैडक्वाटर भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • सुनील कुमार पांडे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेनानी 25वीं वाहिनी भोपाल तैनात किया गया है।
  • टीके विद्यार्थी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से सेनानी 34वीं वाहिनी धार भेजा गया है।
  • विकास कुमार सहवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया बनाया गया है।
  • संजय सिंह को पुलिस अधीक्षक पीटीएस, भौरी, भोपाल से पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी बनाया गया है।

IPS

एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी

इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों का भी तबादला किया गया है।

  • निश्चल झारिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।
  • गोपाल धाकड़ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्पेशल ब्रांच पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल से एडिशनल एसपी क्राइम भोपाल बनाया गया है।

खुफिया

सीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, सूची जारी

  • लोकेश कुमार सिन्हा को नगर पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस हैडक्वाटर भोपाल बनाया गया है।
  • अनिल कुमार त्रिपाठी को एसडीओपी मिसरोद भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल बनाया गया है।
  • अमित कुमार मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक EOW भोपाल से (सामान्य प्रशासन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए) एसडीओपी मिसरोद भोपाल तैनात किया गया है।

IPS

इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

यह भी पढ़ें :  जज्बे को सलाम: गर्भवती होते हुए भी ये दो महिला IPS कर रही हैं ड्यूटी, बढ़ा रही है महकमे का मान

यह भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की धरपकड़ तेज, तलाश में जुटी STF के साथ IB 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More