12 साल की जाजा तो 66 साल की मैरी ओलंपिक में मेडल के लिए पेश करेंगी दावेदारी

0

टोक्यो ओलपिंक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। दुनिया के कई देशों के बेहतरीन खिलाड़ी पदक के लिए अपने जोर लगाएंगे। इनमें सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होंगी सीरिया की 12 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी हेंड जाजा तो वहीं सबसे उम्रदराज आस्ट्रेलिया की 66 वर्षीय मैरी हन्ना होगीं। नाती-पोतो की दादी मैरी घुड़सवारी में पदक के लिए अपनी दावेदारी करेंगी।

ioc-tokyo

उम्र में तीन गुनी बड़ी खिलाड़ी को हराकर पहुंची ओलंपिक

लम्बे समय तक हिंसा के प्रभावित रहे देश सीरिया का छह सदस्यीय दल भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेगा। इनमें जाजा एकमात्र महिला खिलाड़ी है। दुनिया की 155वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी जाजा ने पिछले साल फरवरी में 11 साल की उम्र में ओलंपिक का टिकट कटाया था। उन्होंने जॉर्डन में हुए वेस्ट एशिया क्वालिफायर टूर्नामेंट में अपने से 31 साल बड़ी खिलाड़ी लेबनान की 42 वर्षीय मारियाना शहकियन को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

hend zaza
जाजा

सीरिया ने पहली बार 1948 ओलंपिक में भाग लिया था लेकिन अभी तक कोई पदक नहीं जीता है। जाजा खेलों के इतिहास की पांचवीं सबसे युवा खिलाड़ी होंगी। रियो ओलंपिक में नेपाल की 13 साल की तैराक गौरिका सिंह सबसे युवा खिलाड़ी थीं।

घोड़े पर बैठी दादी मैरी देंगी सबको चुनौती

टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व करने वाली घुड़सवार मैरी हाना की उम्र 66 साल है. वो ओलिंपिक में 7वीं बार हिस्सा लेने जा रही हैं। इनके पहली सबसे उम्रदराज महिला ब्रिटेन की लॉर्ना जॉन्सटन ने 1972 में ओलिंपिक में हिस्सा लिया था उस वक्त उनकी उम्र 70 साल की उम्र की थी।

marry-hana
मैरी हाना

ऑस्ट्रेलियन घुड़सवार मैरी हाना महज 4 साल की उम्र से ही घुड़सवारी कर रही हैं। उन्होंने पिता के फॉर्महाउस से घुड़सवारी की शुरुआत की थी। ओलिंपिक में वे अब तक कोई मेडल नहीं जीत पाई हैं। वे 2016 रियो ओलिंपिक में नौवें स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थीं। मैरी तीन पोते-पोतियों की दादी हैं।

भारतीय दल में दिव्यांश हैं सबसे युवा खिलाड़ी-

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व करने वाले खिलाड़ियों के दल में सबसे युवा खिलाड़ी हैं दिव्यांश पवार। शूटिंग में अपना हुनर दिखाने वाले इसे खिलाड़ी की उम्र 18 साल है। जयपुर में जन्में दिव्यांश 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड डबल्स में दिव्यांश पंवार और एलावेनिल वलारीवान के साथ मेडल के लिए निशाना लगाएंगे।

divyansh-panwar
दिव्यांश पवार

वहीं भारतीय दल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की बात करें तो वो हैं 40 साल की तेजस्विनी। पंद्रह साल पहले अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत का आखिरकार ओलंपिक खेलने का सपना साकार हो ही गया। वह ओलंपिक में पदार्पण करने वाली देश की सबसे उम्रदराज वो टोक्यो में 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में निशना साधेंगी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की तेजस्विनी ने पहली बार 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।

Tejaswini Sawant
तेजस्विनी सावंत

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में 25 भाई-बहनों की जोड़ियां उठाएंगी अपने देश का झंडा

यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, कोविड के पहले मामले की हुई पुष्टि

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More