भाजपा युवा नेता के तमंचे की नोंक पर कानून, जमकर उड़े नोट

bjp yuva morcha neta tamanche par disco

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बीते 14 फरवरी को एक तिलक समारोह में कानपुर जिले में बीजेपी ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कानून का जम कर मजाक बनाया। वीडियो सामने आने के बाद अब नौबस्ता थाने में इस सत्ता धारी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी। दरअसल, बीते 14 फरवरी को भाजपा समर्थक प्रशांत सिंह चंदेल के तिलक था। जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा भी मौजूद थे।

Also Read :  मुश्किल में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव

अपने दोस्त के तिलक से इनको इतनी ख़ुशी हो गयी कि इन्होने पिस्टल निकाली और फायरिंग करना शुरू कर दिया। यह कार्यक्रम एक नौबस्ता थाना क्षेत्र के कमर्शियल ग्राउंड में चल रहा था। जब वीडियो सामने आने के बाद यह खबर मीडिया में फ़ैल गयी, जिसके बाद अब बीजेपी कानपुर युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष शशांक मिश्रा के खिलाफ नौबस्ता थाने में दर्ज मुकदमा हो गया है।

इसी के साथ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी के साथ शशांक मिश्रा का आर्म्स लाइसेंस भी जल्द ही निरस्त हो जाएगा।

आपको बता दें कि डीजीपी ओपी सिंह ने हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिये गये थे। उन्होंने कहा था कि अगर अब इस तरह की घटनाएं हुई तो प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष सबसे पहले जिम्मेदार होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)