हैप्पी बर्थडे गूगल : गैराज से शुरू हुआ था गूगल का सफर..

0

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल का आज जन्मदिन है।  सर्च इंजन गूगल आज  19 साल का हो गया। चार सितंबर, 1998 को कैलीफोर्निया में लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने इसकी स्थापना की। इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय मूल के अमेरिकी सुंदर पिचाई हैं।

read more : कोहली की निगाहें अब ‘सचिन’ के ‘रिकार्ड’ पर …

गूगल दुनिया की सर्वाधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है। 1996 से शुरुआत  अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने जनवरी, 1996 को गूगल को रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया। दोनों ने सर्च इंजन को नई तकनीक पेजरैंक के तहत बनाने पर विचार किया।

गूगल का पहला नाम बैकरब रखा गया था

यह दूसरे सर्च इंजनों की तकनीक से अलग और उन्नत थी। पहले इसका नाम बैकरब रखा गया। बाद में इसका नामकरण गूगोल के नाम पर हुआ। इस शब्द का मतलब है संख्या 1 के आगे सौ शून्य होना। इससे दर्शाया जाना था कि सर्च इंजन के रूप में गूगल बड़ी मात्र में जानकारी उपलब्ध कराएगा।

read more :  …ताकि ‘गरीबी’ इन बच्चों के ‘भविष्य’ में रोड़ा न बनें

गूगलडॉटस्टैनफोर्डडॉटएडीयू और जेडडॉटस्टैनफोर्डडॉटएडीयू के डोमेन से यह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर शुरू हुआ। 15 सिंतबर, 1997 को गूगल डोमेन पंजीकृत हुआ। कंपनी की स्थापना चार सितंबर, 1998 को की गई।

read more :  ब्रिक्स सम्मेलन : पीएम ने उठाया आंतकवाद का मुद्दा

गैराज में शुरू किया गया था गूगल

सर्जी और लैरी ने कंपनी को कैलीफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित अपने दोस्त सुसान वोजकिक के गैराज में शुरू किया। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र क्रेग सिल्वरस्टीन को पहले कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया। 19 अगस्त, 2004 को गूगल ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आइपीओ) जारी किया। मार्च, 1999 में गूगल ने अपना मुख्यालय कैलीफोर्निया के पालो आल्टो में बनाया। इसके बाद कंपनी माउटेन व्यू इलाके में गूगलप्लेक्स नामक मुख्यालय से काम करने लगी। यह 1.90 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। गूगल ने दो अक्टूबर, 2015 को अपनी सेवाएं आसान और दुरुस्त करने के लिए अल्फाबेट नामक कंपनी बनाई।

read more :  एटीएम से ‘200 रुपये’ का नोट ‘जेब’ में जाने में लगेगा वक्त

गूगल में है लगभग 75,606 कर्मचारी

इसमें 75,606 कर्मचारी हैं। इसका मुख्यालय भी गूगलप्लेक्स में है। लैरी पेज इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सर्जी ब्रिन इसके अध्यक्ष हैं। 12 जुलाई, 1972 को तमिलनाडु के मदुरई में जन्मे सुंदर पिचाई को दो अक्टूबर, 2015 को अल्फाबेट कंपनी बनने पर गूगल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया। गूगल अपने डूडल पर प्रत्येक उत्सव या किसी खास दिन की छवि उभारता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More