यूपी के स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा गीता पाठ!

0

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर अभी सियासत खत्म भी नही हुई थी कि योगी सरकार के एक और फैसले से सूबे की सियासत गर्म हो गई है। योगी सरकार ने फैसला किया है कि यूपी के स्कूलों में छात्रों के बीच श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगीं। विजेता छात्र-छात्रा को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। सरकार के इस फैसले को लेकर सूब की सियासत जोरों पर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों में एक प्रतियोगिता कराने जा रही है। इसका नाम गीता रहस्य गायन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के विद्यालय शामिल होंगे।

Also Read: …जब रुठे मनमोहन को मनाने पहुंचे थे अटल

गायन मंडली को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

जिला स्तर पर चयनित टीमों की मंडल और उसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित गायन मंडली को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को इसकी तैयारी करने का निर्देश जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए गायकों या टोलियों के नामों का चयन 11 से 15 दिसंबर तक जिला और मंडल स्तर पर होगा। सरकार का मानना है कि विद्यार्थी जीवन में ही बच्चों को गीता के रहस्यों की जानकारी देने के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है। पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति व धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानना आवश्यक ताकि वे संस्कारी बन सकें।

Also Read: BJP के इस मंत्री को महिलाओं ने बेलन लेकर दौड़ाया, भागे मंत्री

विपक्ष का बीजेपी के फैसले पर सवाल
जानकारी के मुताबिक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने बर्मा आज म्यांमार की मांडला जेल में गीता रहस्य की रचना की थी। गुलामी के दौर में लोग भगवद्गीता के मोक्ष की प्रधानता तक सीमित ना रहें। इस लिए उन्होंने गीता रहस्य की रचना की। दरअसल कहते है कि तिलक यह मानते थे कि जब वक्त कर्म करने का हो तो मोक्ष की बात करने का कोई औचित्य नहीं था। इस लिए गीता के कर्म को गीता रहस्य में प्रधानता दी। लेकिन विपक्ष बीजेपी पर इस प्रतियोगिता के बहाने अपने हिडन एजेंडे को लागू कराने का आरोप लगा रहा है। सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहा है। कहा जा रहा है कि भगवद्गीता गायन प्रतियोगिता के जरिये योगी सरकार जहां अपने एजेंडे को धार देने की कोशिश कर रही है।

साभार: (www.News18.com)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More