भागलपुर में दूसरी बार भरभराकर गिरा निर्माणाधीन पुल, सीएम ने कहा- ठीक से नहीं बना…

0

बिहार के भागलपुर में रविवार को सुल्तानगंड को खगड़िया से जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल दूसरी बार भरभराकर गिर पड़ा। देखते ही देखते 1710.77 करोड़ का निर्माणाधीन पुल पूरा का पूरा गंगा नदी में समा गया। इस ब्रिज को एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस कंपनी बना रही थी। निर्माणाधीन पुल के दूसरी बार गिरने पर बिहार की नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। जिसपर सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने बयान जारी कर पुल गिरने पर दुख जताया है। सीएम नीतीश का कहना है कि पुल ठीक से नहीं बना इसलिए बार-बार गिर रहा है।

 सीएम नीतीश ने कहा- ठीक नहीं बना था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल गिरने की घटना के लिए ब्रिज बना रही कंपनी को जिम्मेदार बताया है। कंपनी पर सवाल खड़ते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘ये एक साल पहले भी गिर गया था। अब कल फिर गिर गया। इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार बार गिर जा रहा है।’

नीतीश कुमार ने आगे कहा, ‘कुछ समय पहले भी ऐसा हुआ था। हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ है। हमने इसे बहुत पहले बनाना तय किया था। 2012 में इसे बनाने का फैसला किया गया। 2014 में इसे बनाना शुरू किया गया। जिसको भी दिया गया (ठेका), वह इतना देर में क्यों बना रहा है। पहले गिर गया था, 1 साल पहले तब भी हमने कहा था। कल ये फिर गिर गया। हमने विभाग के लोगों को कहा कि देखिए और एक्शन लीजिए। ये कोई तरीका नहीं है. अभी तक ये होना जाना चाहिए। बहुत हो गया। इतना देर क्यों हो रहा है। मुझे बहुत हुई है। इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार बार गिर जा रहा है। ‘

1710.77 करोड़ में बन रहा था पुल

बता दें, कल रविवार की शाम 6:15 बजे अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुल गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।  1710.77 करोड़ की लागत से एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी पुल को बना रही है। वहीं, पुल गिरने के बाद  से ही सिंगला कंस्ट्रक्शन का गार्ड विभाष यादव लापता है। गार्ड का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। गार्ड के परिवारवाले परेशान हैं। उसकी तलाश में प्रशासनिक स्तर पर एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। पुल गिरने के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। सीधे तौर पर पुल निर्माण निगम के अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं।

पिछले साल आंधी में गिर गया था पुल

जनता के पैसे से बन रहें पुल की लागत 1710.77 करोड़ थी। एक साल के अंतराल में ही ये पुल दो बार ध्वस्त हो चुका है। इस पुल के निर्माण के लिए चार साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया था। पिछले साल जब यह निर्माणाधीन पुल गिरा था, तब  अप्रैल में चल रही आंधी को कारण बताया गया था। इस बार पुल गिरने की वजह नितीश सरकार ने कंपनी द्वारा ठीक से नही बनाना बताया है। जबकि तस्वीरों में इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा है। पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है।

Also Read : छोटी उम्र में बने महंत और सांसद, सीएम योगी के 51वें जन्मदिन पर जानें सन्यासी से सीएम तक का सफर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More