मंडप से प्रेमी संग भागी दुल्हन, 13 दिन तक ससुराल में सहरा पहने ही बैठा था दूल्हा

0

अपनी दुल्हन को ब्याह कर विदा कराने के लिए दूल्हा बारात लेकर ससुराल पहुंचा। बारातियों का  स्वागत बड़ी धूम से हुआ। शाम को शादी की सभी रस्में भी अच्चे से हो गई। सुबह जब फेरे के लिए दूल्हा मंडप पर बैठा, कुछ ही देर में दुल्हन भी आ गई। लेकिन फिर दुल्हन पेट दर्द और उलटी बताकर मंडप से घर के अंदर चली गई। दूल्हा घंटों दुल्हन के आने की राह देखता रहा लेकिन दुल्हन वापिस ही नहीं लौटी। थोड़ी देर बाद दुल्हन के प्रेमी  संग भागने की खबर मिली तो दूल्हे के होश उड़ गए। परिजन दुल्हन का पता लगाते रहें और दूल्हा सहरा पहने ही ससुराल में 13 दिनों तक बैठा रहा। अपनी दूल्हन के इंतजार में दूल्हें ने सिर से सहरा तक नहीं उतारा…

3 मई को बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा

राजस्थान के पाली जिले के बाली उपखंड में बड़ा अजीब मामला सामने आया है। जिले के सैणा गांव में सकाराम की बेटी मनीषा की शादी हो रही थी। मनीषा की शादी सिरोही जिले के मणादर गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ तय हुई थी। 3 मई को दूल्हा श्रवण बारातियों के साथ बैंड-बाजा लेकर सेगा गांव पहुंच गया। बारातियों  का स्वागात पूरे रीति-रिवाज से किया गया। जब सुबह फेरों का समय आया तो हड़कंप ही मच गया।

फेरे से पहले बहाना कर प्रेमी संग भागी दुल्हन

दरअसल, मंडर में फेरे के लिए दुल्हन और दूल्हे को बिठाया गया। लेकिन दुल्हन ने अचानक  पेट दर्द की बात कही। जिसके बाद दुल्हन मंडप से उठ गई और घर अंदर चली गई। इसके बाद दुल्हन पीछे के रास्ते से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

13 दिनों तक पगड़ी पहने दुल्हन का करता रहा इंतजार

परिजनों ने दूल्हे को घर वापिस चलने को कहा लेकिन  दूल्हा अपने परिजनों के साथ दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा।  दूल्हे ने अपने सिर से सहरा तक नहीं उतारा। दूल्हा 13 दिनों तक सहरे पहने ही ससुराल में बैठा रहा और दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा। जबकि बाकी बाराती अपने घर को लौट गए।

परिजनों ने दुल्हन ढूंढ कर दूल्हे से कराई शादी

इस बीच दुल्हन के परिजन उसका पता लगाते रहें। 13 दिन बाद परिजनों को उनकी लड़की का पता लगा। 15 मई को दुल्हन को गुजरात से वापस घर लाया गया। 16 मई को दोबारा से सभी शादी की रस्में पूरी की गईं और दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी प्रेमी उनके मामा के बेटे शिवलाल का बेटा भरतकुमार है और वह भाटूंद का रहने वाला है। युवती अपने चचेरे भाई के साथ ही फरार हुई थी।

Also Read : छत पर दीवार तो सड़क पर कुंआ बनाकर चौंका रहीं पूनम, 3D आर्ट्स में दिया बड़ों-बड़ों को टक्कर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More