टेरर फंडिग में चार लोग गिरफ्तार, डीजीपी ओपी सिंह ने किया खुलासा

0

विदेशों से अवैध धन मंगाकर आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने दी।

ओपी सिंह ने बताया कि टेरर फंडिंग का काम करने वाला गिरोह खीरी से गिरफ्तार हुआ है। उम्मीद अली, संजय अग्रवाल, शमीम सलमानी तथा एक अन्य गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नेपाली बैंक की बेबसाइट हैक कर 49 लाख रुपया निकाला। भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए रुपया भेजा। गिरोह के पास से मोबाइल फोन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

एसटीएफ के बड़े ऑपरेशन-

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने भी कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। राहुल बावरिया सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या से मादक पदार्थ तस्करी करने वाला गैंग पकड़ा गया है। यह गैंग कई जनपदों में ड्रग सप्लाई करते थे। फर्जी लाइसेंसों पर भी एसटीएफ इन्क्वारी कर रही है। सरकार ने भी शस्त्र लाइसेंस और कारतूसों की जांच का आदेश  दिया है।

उन्होंने बताया कि पॉक्सो केसेज की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पाक्सो में व्यापक और निष्पक्ष जांच की जा रही है। 360 केसों में सजा दिलाई जा चुकी है।

डीजीपी ने कहा कि खीरी टेरर फंडिंग में चंद्र विजय और बुद्धा नामक दो नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार हुए हैं। मुमताज नाम के व्यक्ति द्वारा इनको लीड किया जा था।

किसी बड़े आतंकी ग्रुप के शामिल होने की भी आशंका है। नेपाल सरकार से भी पुलिस लगातार संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: ‘योगी सरकार को बर्खास्त’ करने की मांग करने वाले सिपाही पर चला चाबुक!

यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की राजस्थान में मिली

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More