फिर से विवादों में घिरी स्वाति सिंह, खुद को बताया ‘सांसद’

0

यूपी के योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिवासी भारतीय, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री स्वाति सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ है। मंत्री स्वाति सिंह अक्सर अपने कामों और बयानों के जरिये विवादों में घिरी रहती हैं। इसी क्रम में सोमवार 18 दिसंबर को एक और विवाद मंत्री स्वाति सिंह से जुड़ गया है। इस विवाद के तहत मंत्री स्वाति सिंह को यह ही नहीं मालूम है कि, वे विधायक हैं या सांसद?

Also Read:बढ़े मुस्लिम विधायक, पहले से दोगुनी हुई संख्या

जब स्वाति सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र की जगह पहुंची संसदीय क्षेत्र

योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह अपने विवादों के चलते काफी लोकप्रिय हैं। बीते सोमवार को स्वाति सिंह के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। जिसके तहत स्वाति सिंह को यह नहीं मालूम है कि, वे विधायक हैं या सांसद, दरअसल मंत्री स्वाति सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा रहीम नगर पडियाना में सौभाग्य योजना का शुभारम्भ करने पहुंची थी।

Also Read: मंदिर में पुजारी कर रहा था गंदा काम…और फिर

ट्विटर आयोजन की तस्वीरें डालने के बाद संसदीय क्षेत्र लिखा

लेकिन ट्विटर पर इस आयोजन की तस्वीरें डालने के दौरान स्वाति सिंह के ट्विटर हैंडल ने मंत्री स्वाति सिंह के विधानसभा क्षेत्र को संसदीय क्षेत्र लिखा गया था। मंत्री स्वाति सिंह के इस ट्वीट के बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर उन्हें आड़े हाथों लिया। जिसके बाद स्वाति सिंह के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था।

साभार: (uttarpradesh.org)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More