स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा, हाथ की उंगली कटी

0

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर स्वागत समारोह के दौरान स्वतंत्र देव सिंह के दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई।

घटना के बाद स्वतंत्र देव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके हाथ की सर्जरी की जा रही है। मौके पर डीएम, एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सर्जरी के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।

हाथ से अलग हो गई छोटी उंगली-

सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर पहुंचे थे। तभी कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं को देखकर स्वतंत्र देव सिंह गाड़ी से उतर रहे थे। तभी उनकी दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई।

परिवहन मंत्री की उंगली कटने के बाद कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए। इस मामले पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी थी। उनका डॉक्टर जैन इलाज कर रहे हैं। डीएम, एसएसपी और वरिष्ठ नेता उनके साथ है। उनकी देखभाल अच्छी तरह से की जा रही है। चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष?

यह भी पढ़ें: UP बीजेपी नेतृत्व में बदलाव, स्वतंत्र देव सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More