अगली दिवाली तक तैयार होगा ‘राम मंदिर’ : सुब्रह्मण्यम

0

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राम मंदिर देश की जनता को भरोसा दिलाया हैं कि अगली दिवाली तक अयोध्या का राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेंगा। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि राम मंदिर की राह में आई रुकावटों को दूर किया जा रहा है।

also read : मैं अपनी सभी कविताओं की मां हूं : गुलजार

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का विश्वास दिलाया

निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का विश्वास व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि उक्त स्थल श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए अगली दीवाली तक तैयार हो जाएगा।

also read : BIG NEWS : आज कैद से ‘आजाद हो जायेंगे तलवार दम्पत्ति’

राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए उपलब्ध होगा

यहां विराट हिंदु संगम की बिहार शाखा द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि राम मंदिर की राह में आई रुकावटों को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अगले सप्ताह हमलोग दीवाली मनाने वाले हैं, पर अगली दीवाली तक राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए उपलब्ध होगा।

also read : Interview : भाजपा हुकूमत कांग्रेस से भी जहरीली : अन्ना

उन्होंने कहा कि केवल विकास की बात कर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता। चुनावी कामयाबी के लिए हिंदुत्व को भी याद रखना जरूरी है। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा।

also read : राहुल कारोबार, मुनाफा में अंतर नहीं जानते : शाह

अंतरराष्ट्रीय वेद शोधशाला की स्थापना की जाएगी

साथ ही जगत जननी सीता जी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण हिंदू जागरण के लिए आवश्यक बताया, क्योंकि सीता जी के बिना मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि माता सीता का यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा और वहां एक विश्वविद्यालय भी खोला जाएगा। स्वामी ने कहा कि देवों के देव महादेव के कोसी क्षेत्र स्थित सिंहेश्वर स्थान के शिव मंदिर से जुडे़ अंतरराष्ट्रीय वेद शोधशाला की स्थापना की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More