पेट में गैस बनने और तेज दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

0

पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। कई बार यह दर्द अचानक ही शुरू हो जाता है और आप सोचने लगते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? अधिकतर तो दर्द की वजह पेट में बनने वाली गैस होती है।

गैस बनने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है असमय और अनियमित खानपान। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिससे आप पेट में गैस की समस्या और पेट दर्द को ठीक कर सकते हैं।

पेट में गैस बनने या दर्द होने पर अपनाएं ये नुस्खे

stomach

गैस के कारण पेट में दर्द हो रहा हो तो हरे पुदीने की 5 से 6 पत्तियां धुल लें और इन्हें काले नमक के साथ धीरे-धीरे चबाकर खाएं। कुछ ही मिनटों में आराम मिलेगा

हींग गैस की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गैस की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। काली मिर्च का सेवन करने से गैस की समस्या में राहत मिलती है और पाचन भी सही रहता है।

गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: घरेलू फेस मास्क जो आपकी त्वचा में लाये निखार… 

यह भी पढ़ें: होठों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये कमाल के घरेलू नुस्खे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More