उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज़ हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के शहरों समेत अन्य राज्यों में भी बारिश के साथ साथ ठंड का प्रकोप भी बना हुआ है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी-बिहार के साथ दिल्ली और अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

0

उत्तर प्रदेश के शहरों समेत अन्य राज्यों में भी बारिश के साथ साथ ठंड का प्रकोप भी बना हुआ है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी-बिहार के साथ दिल्ली और अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी संकेत दिए है। आपको बता दें बारिश,बर्फबारी के साथ साथ देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके भी महसूस किए गए है। वही भूकंप की तीव्रता 6.7 तक महसूस की गई है।

मौसम विभाग ने किया बारिश,बर्फबारी को लेकर किया अलर्ट:

भारतीय मौसम विभाग ने देश में कई राज्यों में होने वाले बारिश और बर्फबारी के संकेत दिया है। वही कई राज्यों में ठंड के साथ साथ घना कोहरा छाया हुआ है। आपको बता दें कि पालम में 50 मीटर और सफदरजंग 100 मीटर तक घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब और हरियाणा में घने से ज्यादा घना कोहरा, वही भिवानी में 25 मीटर, अमृतसर, भटिंडा, हिसार में 50 मीटर तक कोहरा नजर आ रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा आगरा से लेकर लखनऊ तक देखने को मिल रहा है।

इन राज्यों में बारिश से बढ़ेगी ठंड:

मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश से ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश,झारखंड,बिहार,यूपी और कश्मीर में बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि कश्मीर में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी के इन जगहों पर मौसम रहेगा खराब:

मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी किया है। यूपी के इन जगहों कन्नौज, औरैया,हरदोई, उन्नाव,कानपुर, लखनऊ, जालौन, हमीरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए है। वही बेमौसम बारिश के चलते ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More