श्रीलंका का गाना ‘माणिके मगे हिते’ भारत में मचा रहा तहलका, देखें वीडियो

माणिके मगे हिते, गाना गाने वाली श्रीलंकई सिंगर योहानी बहुत ही कम समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं।

0

माणिके मगे हिते, गाना गाने वाली श्रीलंकई सिंगर योहानी बहुत ही कम समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। माणिके मगे हिते गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। अपने आवाज के जादू से योहानी लोगों के दिल में एक अलग पहचान बना चुकी है। हर तरफ बस एक ही गाना सुनने को मिल रहा है, माणिके मगे हिते। व्हाट्सएप स्टेटस हो या इंस्टाग्राम रील्स, लोग इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं। इस गाने का कवर सांग 2021 में लॉन्च हुआ था, तभी सुपरहिट हो गया था । इस सुपरहिट सांग को 4 महीने में 127,464,965 व्यूज मिल चुके है।

माणिके मगे हिते को 4 महीने में मिले करोड़ो व्यूज:

माणिके मगे हिते गाना सिंहली भाषा में गाया गया है। आपको बता दें की सिंहली श्रीलंका में बोली जाती है। ये गाना श्रीलंका से ज्यादा भारत में सुपरहिट हो चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह इस गाने में मिसरी जैसी आवाज़ है। माणिके मगे हिते गाने को सुनने के बाद आप भाषा के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। 4 महीने में इस गाने को 127,464,965 व्यूज मिल चुके है। इस आकड़े को देखते हुए इस गाने की पॉपुलैरिटी का अनुमान लगा सकते है।

माणिके मगे हिते का देशी वर्जन हुआ वायरल:

अब ये गाना पूरी दुनिया में वायरल हो चुका है। सभी सोशल मीडिया यूज़र्स इस गाने को गुनगुना रहे हैं। इस गाने पर भारत में कई देसी वर्जन आ चुके हैं हैं। विदेशों में भी इस गाने ने एक अलग भूमिका निभाई है। यूट्यूब पर इस गाने को करीब 112 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्मस पर शेयर किया है।

माणिके मगे हिते का ओरिजिनल गाना:

अगर ओरिजिनल गाने की बात करें तो ये गाना 2020 में रिलीज हुआ था। इसे सिंगर सतीशन और रैपर डुलन ARX ने गया है। ARX ने ही इस गाने का लिरिक्स भी लिखा है। लेकिन भारत में योहानी वाला कवर वर्जन पॉपुलर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योहानी को श्रीलंका में ‘रैप प्रिंसेज’ का खिताब दिया जा चुका है। जब योहानी का गाना माणिके मगे हिते इंडिया में पॉप्युलर होने लगा तो फैन्स इस गाने का तमिल और मलयालम वर्जन की मांग करने लगे। फैन्स की मांग पर योहानी के इस गाने का तमिल और मलयालम वर्जन में भी गाना रिलीज किया गया है। गाने को एक हिंदी रैप के साथ भी रिलीज किया गया है।आपको इंटरनेट पर इसके तमाम वर्जन मिल जाएंगे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस पर नाचते, थिरकते और रील बनाते नजर आ रहे हैं।

सिंगर योहानी का करियर:

सिंगर योहानी ने यूट्यूबर के तौर पर साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लोगों को उनके गाने और रैप पसंद आने लगे। श्रीलंका में रैप प्रिंसेज का खिताब भी योहानी को मिल चुका है। योहानी एक प्रोफेशनल स्विमर और वॉटर पोलो प्लेयर भी रह चुकी हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए वो इंग्लैंड चली गईं। लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट ऐंड प्रोफेशनल अकाउंटिंग की डिग्री ली। हालांकि बाद में योहानी ने म्यूजिक में करियर बनाया।

 

यह भी पढ़ें: Paramendra Mohan: जानिए आईएएस नतीजों को लेकर बिहार के छात्रों को क्यों दी जानी चाहिए बधाइयां…

यह भी पढ़ें: जानें हिंदू धर्म के अखाड़ों की कहानी, कैसे बनता है आम आदमी संत और महंत?

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More