समाजवादियों की असली पहचान है ‘लाल टोपी’

0

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव आज 80 साल के हो गए। मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर राजधानी लखनऊ के सपा दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मुलायम सिंह ने केक काटा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी बेटी और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ नेताओं ने अलग होकर पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। महिलाओं को भी बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ा जाए। लाल टोपी समाजवादी पार्टी की पहचान है।

आपको बता दे कि आज मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संरक्षक शिवपाल यादव ने सैफई में जन्मदिन के जश्न का इंतजाम किया है। शिवपाल ने इस सैफई को दुल्हन की तरह सजाया है। साथ ही कई कार्यक्रम और दंगल का भी इंतजाम किया। प्रगतिशील पार्टी मुलालय सिहं के जन्मदिन को धर्मनिरपेक्ष दिवस के रुप में मनाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More