भगवा रंग से टॉयलेट बनाकर बीजेपी ने किया हिंदू धर्म का अपमान: अखिलेश

0

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग के लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में सबसे ज्यादा आक्रामक समाजवादी पार्टी दिख रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया  बीजेपी  पर भगवा रंग को लेकर निशाना  साधा।

क्या वे हज के लिए सब्सिडी देंगे?

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो रंग पवित्र माना जाता है। उस रंग से बाथरूम बना दिए। इज्जत घर में भगवा रंग लगा दिया। इन्होंने धर्म का अपमान किया है।

also read :  रेप की छठीं वारदात और ADG दे रहे हैं शर्मनाक बयान

जो हिंदू धर्म का अपमान करते हों, उन्हें किसी धर्म की चिंता नहीं होगी। अखिलेश ने कहा कि जो सरकार मथुरा, वृंदावन और फैजाबाद में काम रोक देती है। गोरखपुर में काम के लिए पैसा नहीं देते हैं। उनसे क्या उम्मीद करेंगे आप? क्या वे हज के लिए सब्सिडी देंगे?

नौकरी देने के नाम पर भी सरकार घिरी हुई है

उन्होंने कहा कि हमारा सवाल है मथुरा, वृंदावन, वाराणसी, फैजाबाद में जो काम हम करवा रहे थे। उन्हें इन्होंने क्यों रोक दिया?अखिलेश ने कहा कि पुराने आलू का दाम किसानों को नहीं मिला है। कोल्ड स्टोरेज के लोगों को भी कोई राहत नहीं दी गई। धान खरीद मे सरकार ने किसानों धोखा दिया। इन्होंने कर्ज माफ के नाम पर वोट लिया लेकिन जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा​ कि जीएसटी और एफडीआई से छोटे दुकानदार परेशान हैं। नौकरी देने के नाम पर भी सरकार घिरी हुई है। बीजेपी ने नौकरियां दी नहीं, बल्कि छीनी हैं।

news18

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More