प्रियंका की एंट्री से यूपी गठबंधन में बदलाव, इतनी सीटों का है ऑफर

0

प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है, तो वहीं सूत्रों के मुताबिक़ विपक्षी दलों संग गठबंधन और सीट वितरण को लेकर भी ट्विस्ट आया है। जानकारी के मुताबिक़ सपा और बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं यूपी की राजनीति में कांग्रेस को 14 सीटों का ऑफर भी दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को भी सपा-बसपा से तीस सीटें मिलने की उम्मीद है।

यूपी में सपा कांग्रेस ने 38 38 सीटों का किया था बंटवारा

गौरतलब है कि मायावती और अखिलेश यादव ने 12 जनवरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया था। दोनों पार्टियों ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। दो सीटें गठबंधन की अन्य पार्टियों और अमेठी-रायबरेली सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ने की घोषणा के साथ ही दोनों ने यह भी साफ किया था कि वे कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले अनोखा पोस्टर वॉर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More