सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी, किया जाएगा मुरादाबाद तलब

0

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही है। पांच लोगों से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सोनाक्षी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद पुलिस उनको पूछताछ के लिए लाएगी।

गौरतलब है कि धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी पर कोतवाली कटघर में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि सोनाक्षी का बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस मुंबई गई थी।

सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप-

मुंबई पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि वह इस समय हैदराबाद एक शूटिंग के सिलसिले में गई हुई हैं। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई थी। अब पुलिस सोनाक्षी का बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद तलब करेगी।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। सोनाक्षी ने उनके साथ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुंबई पहुंची UP पुलिस

यह भी पढ़ें: लखनऊ की सड़कों पर दिखीं दबंग गर्ल, मां के लिए की वोट अपील

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More