CM सुरक्षा में तैनात सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने  खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की।

0

उत्तर प्रदेश में प्रदेश पुलिसकर्मियों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का हैं। यहां सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने  खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की।

बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही महानगर थाना क्षेत्र के राजकीय कॉलोनी में रहते थे। वह अपने बिस्तर पर मृत मिले हैं। सिपाही की सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

एसआई की परीक्षा देने की मांग रहा था छुट्टी-

बता दें कि मूल रूप से गोंडा करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही शेष कुमार सिंह ने सुबह महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। परिवारीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि सिपाही की आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने कहा-

वहीं पुलिस ने बताया कि तेज कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं हैं। कमरे में आराम करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: वरुण गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- मृतक किसानों के परिजनों को मिले मुआवजा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More