Sneha Dubey : जानिए कौन हैं भारत की वो यंग ऑफिसर, जिसने पाकिस्तानी पीएम के हर झूठ का किया पर्दाफाश !

0

पाकिस्तान कश्मीर और भारत को लेकर अपनी नापाक सोच कभी नहीं छोड़ता। पाकिस्तान हर मौके पर कश्मीर राग अलापता है और भारत को घेरने की कोशिश करता है लेकिन भारत की ओर से उसे करार जवाब मिल भी जाता है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता।

ऐसा की कुछ हुआ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में। यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें भारत की ओर से कड़ी फटकार मिली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को धो डाला।

दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत को घेरना चाहते थे। उन्होंने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला। लेकिन उन्हें भारत की बेटी और UNGA में फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने आईना दिखा दिया। स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है।

इमरान के एक-एक झूठ का स्नेहा ने दिया मुंहतोड़ जवाब-

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने इमरान के एक-एक झूठ का मुंहतोड़ जवाब दिया और उसे अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत तक दे डाली। भारत की ओर से UNGA में फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है।

इस युवा अफसर ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाक PM को याद दिलाया कि कैसे पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बना रहा है और कश्मीर में भी अवैध कब्जा जमाकर बैठा है। इमरान खान के हर झूठ का करारा जवाब देती भारत की इस अफसर बिटिया की हर ओर चर्चा हो रही है। आइए जानते है कौन हैं स्नेहा दुबे?

कौन हैं स्नेहा दुबे?

स्नेहा दुबे ने पहले अटेम्प्ट में ही यूपीएससी में सफलता प्राप्त की थी। वे 2012 बैच की महिला अधिकारी हैं। आईएफएस बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। मौजूदा वक्त में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं।

स्नेहा दुबे की रुचि अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ​होने के कारण उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने का फैसला किया। स्नेहा ने जेएनयू से एमए और एमफिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक किया। इस समय स्नेहा दुबे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने रद्द की क्रिकेट सीरीज, पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन

यह भी पढ़ें: गिलानी की मौत पर रोया पाकिस्तान, इमरान खान ने झुकवाया आधा झंडा; घाटी में इंटरनेट बंद

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More