2019 में BSP और SP मिलकर करेगी BJP का सूपड़ा साफ : शिवपाल

0

समाजवादी पार्टी  और बसपा मिलकर भाजपा को लोकसभा चुनाव में धूल चटाएंगे और उसका सूपड़ा साफ कर देंगे। सपा कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए ऐलाने जंग कर दिया है। देश की जनता मौजूदा सरकार से पीड़ित है।सपा ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

सपा ने किए कई विकास कार्य

जनता उब चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा तथा अन्य विपक्षी दलों को भाजपा की कमजोरी का लाभ लेने के लिए अब तैयार रहना चाहिए।उन्होंने वहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और आमजन के बीच सपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने का आग्रह किया।

Also Read :  हीरो की तरह एंट्री मारकर कॉस्टेबल ने ऐसे बचाई इज्जत..

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा व बसपा मिलकर लड़ेंगी ताकि भाजपा का पूर्ण रूप से सफाया किया जा सके।उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत व जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि इस शासन काल में सभी वर्ग पीडि़त हैं और भाजपा को इसका आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया

शिवपाल यादव ने कहा कि मैं पार्टी में हाशिए पर नही हूं। 40 वर्ष से नेताजी के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे पहले उनका बलिया के रसड़ा में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार अभिवादन किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More