UP Assembly Election: शिवसेना का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

0

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव अगले साल होना है लेकिन फिर भी कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी बीच, शिवसेना ने भी ऐलान कर दिया है की वो भी उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बेरोजगारी और महंगाई के कारण त्रस्त जनता:

दारुलशफा में हुई बैठक में शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ब्राह्मणों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था के हालत भी खराब है। बेरोजगारी और महंगाई के कारण जनता त्रस्त है।

बूथ विजय अभियान शुरू:

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी आज से बूथ विजय अभियान शुरू कर दिया है। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऐलान किया।  इस अवसर पर जेपी नड्डा ने 27,700 शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं विश्व के लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की महान सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक समृद्धि को अक्षुण्ण रखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए अथक प्रयास किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है, अभी तो इस परिंदे का इम्तेहान बाकी है….

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More