खुद से 10 साल बड़ी आयशा को फेसबुक पर देख दिल हार बैठे थे धवन, ऐसी थी दोनों की लवस्टोरी…

0

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी शादी के आठ साल बाद अलग हो गए हैं। धवन और आयशा ने 2012 में शादी की थी। 2014 में इन दोनों के घर बेटे को जन्म हुआ था। शादी 9 साल बाद लिए गए इस फैसले से दोनों के फैंस को बड़ा धक्का लगा है।

इसकी जानकारी खुद आयशा मुखर्जी ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए दी है।

उन्होंने लिखा,”आई थॉट डिवोर्स वाज़ ए डर्टी वर्ड अंटिल आई बिकेम अ 2 टाइम डिवोर्सी।” बता दें कि आयशा ​धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।

मेलबर्न की रहने वाली आयशा की शादी पहले एक ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से हुई थी और पिछली शादी से उनकी दो बेटियां हैं।

aayesha

आयशा मुखर्जी की शिखर धवन से मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। धवन के पूर्व साथी हरभजन सिंह दोनों के कॉमन फ्रेंड थे।

मूल रूप से आयशा मुखर्जी एंग्लो-इंडियन हैं। आयशा के पिता भारतीय थे जबकि मां ब्रिटिश मूल की थी।

आयशा का परिवार उसके जन्म के बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह वर्तमान में मेलबर्न में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: पहले आईपीएल शतक से जीत में योगदान देकर खुश हूं : शिखर धवन

यह भी पढ़ें: शिखर ने किए अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे, ऐसे मिला ‘गब्बर’ नाम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More