शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, कहा – BJP में अब तानाशाही लोग हैं

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए है। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि मैं बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं यह सबको पता है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी में अब तानाशाही लोग हैं। बीजेपी में लोकशाही तानाशाही में बदल गई। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा बीते दो लोकसभा चुनावों से पटना साहिब से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। साल 2009 में ‘बिहार बाबू’ सिन्हा ने 57 फीसदी वोट और 2014 में 55 फीसदी वोटों के साथ भाजपा को जीत दिलाई थी।

अटल शासनकाल में भी मंत्री रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा-

बिहार में हुए महागठबंधन में पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खाते में आई है। कांग्रेस ने जीत के भरोसे से ही शत्रुघ्न सिन्हा को इस लोकसभा सीट पर टिकट दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी सरकार से पहले अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भी मंत्री रहे।

बता दें कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार बगावती तेवर अपनाने वाले वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से टिकट काट दिया था। बीजेपी ने पटना साहिब से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार : NDA की सीटों का ऐलान, शत्रुघ्न का कटा टिकट

यह भी पढ़ें: लखनऊ : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम देंगी राजनाथ सिंह को चुनौती

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More