ऐसा माना जाता है कि भूकंप आने की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करता है। इस शख्स द्वारा की गई अबतक की सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। काशी में रहने वाले 57 साल के एक बुज़ुर्ग भूकम्प, बाढ़ जैसी आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी करते हैं।
बादलों को देखकर करते हैं भविष्यवाणी
काशी में रहने वाले शकील अहमद पिछले 25 सालों से प्राकृतिक आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी करते आये हैं। शकील की भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार तो नही हैं, लेकिन फिर भी ज़्यादातर उनकी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। पिछले साल नेपाल में आये भूकम्प की भी शकील ने बादलों को देखकर ही भविष्यवाणी की थी। शकील ने चीन, जापान और भुज के भूकम्प की भविष्यवाणी की थी। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में आई बाढ़ का भी शकील ने कुछ दिनों पहले ही भविष्यवाणी की थी। इसके पहले 12 मई 2008 में चीन और 1995 में आये भूकम्प की भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी।
किस आधार पर करते हैं भविष्यवाणी ?
शकील अहमद कहते हैं कि वो खास किस्म के बादल और उनकी चाल को देखकर वो आने वाली आपदा की भविष्यवाणी करते हैं। शकील के मुताबिक ज़मीन के अंदर जो भी हलचल होती है उसका प्रभाव बादलों पर पड़ता है। ज़मीन के अंदर की तरंगें बादलों को कण्ट्रोल करती हैं, और उन्हीं तरंगों से बादलों के रंग, आकार और फैलाव में परिवर्तन होता है। इसी को देखकर भूकम्प का प्रेडिक्शन किया जा सकता है। उनका दावा है कि बादलों को देखकर ना सिर्फ भूकम्प बल्कि उसके अनुमानित समय, स्थान और भूकम्प कितनी तीव्रता का आएगा। इसकी भी सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।
शकील 25 साल से भविष्यवाणी करते आ रहे है। शकील ने अपने इस अनूठे ज्ञान का फ़ायदा समाज तक पहुंचाने की कोशिश की लेकन उनको इस ज्ञान को कोई भी लेने वाला नहीं है। शकील का कहना है कि उन्हें इस बात का बहुत दुःख है कि उनकी इस जानकारी का उपयोग करने को कोई तैयार नही है।