पाखी और विराट को साथ देख सम्राट लेगा बड़ा फैसला, क्या सई को मिल पायेगा नया जीवन ?

फेमस टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में 'बेहतरीन और आकर्षक कहानी के कारण लोगों का दिल जीत रहा है।

0

फेमस टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में ‘बेहतरीन और आकर्षक कहानी के कारण लोगों का दिल जीत रहा है। शो शुरू होने से अभी तक मेकर्स जबरजस्त ट्विस्ट और टर्न्स सामने लेकर आ रहे हैं। इन दिनों शो की कहानी गणेश पूजन से हॉस्पिटल तक आ चुकी है। जहा सई ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही है वही घर वाले आपस में उलझे हुए है। शो में आने वाले दिनों में सम्राट एक बड़ा फैसला लेने वाला है। साथ ही सई की हालत गंभीर होने वाली है।

अभी तक की कहानी:

अभी तक आपने शो में देखा किस तरह से विराट सई से बेरुखी दिखाता है। घर वाले सई के खिलाफ जहर घोलते रहते है। घर में एक सम्राट ही है जो सई के पक्ष में खड़ा रहता है। इन दिनों सई अस्पताल में है और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। विराट को पछतावा है और वो पाखी से बात करके दिल हल्का कर रहा है। तभी सम्राट वहां आ जाता है। पाखी और विराट को हाथ थामे सम्राट देख लेता है।

सई को खून की जरुरत:

अभी तक सई अस्पताल में है। आज एपिसोड में दिखेगा सई की हालत बहुत गंभीर है। और डॉक्टर्स सम्राट से काफी परेशां होकर बात कर रहे। डॉक्टर्स सम्राट को बातएंगे की सई को खून की जरुरत है। देखना ये है की पेशेंट को खून कौन देता है। हालाँकि की ये साफ है की सम्राट अपनी मुँह बोली बहन को खून देगा और उसकी जान बचाएगा। लेकिन विराट क्या सम्राट को खून देने देगा।

सम्राट लेगा फैसला:

विराट पछतावा के कारण रोने लगता है। उसे पाखी संभालती है तभी वहां सम्राट आ जाता है। सम्राट उन दोनों को साथ देख बौखला जाता है। वह पाखी और विराट के रिश्ते पर ऊँगली उठाता है. पाखी उसे बताती है विराट टूट रहा था। पाखी बस विराट को सँभालने की कोशिश कर रही थी। सम्राट फिर दोनों की तरफ गुस्से में देखता है। अब देखना ये है की विराट और पाखी, सम्राट को समझा पाएंगे? वो दोनों सम्राट को क्या जवाब देंगे ? क्या सम्राट पाखी से अलग होने का फैसला लेगा ?

 

यह भी पढ़ें: राजनीतिक पार्टियों ने क्यों टाल दिया था चुनावी अभियान ? दिलचस्प है वजह

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More