कोरोना से जीते सत्येंद्र जैन, फिर से संभाला दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्रालय

0

सत्येंद्र जैन ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। पिछले महीने सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तेज बुखार आने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री पॉजिटिव निकले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज संभाल रहे थे मनीष सिसोदिया

सत्येंद्र जैन के अस्पताल में भर्ती होने के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि फिलहाल दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज भी संभालेंगे। सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति के बीते एक महीने तक दिल्ली में कोरोना की रोकथाम एवं उपचार की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया निभा रहे थे।

इस दौरान सत्येंद्र जैन फिलहाल बिना किसी विभाग के मंत्री थे। हालांकि सोमवार से उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय वापस संभाल लिया है।

स्वस्थ हो चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के लिए कहा, हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज से से मंत्रालय में वापस लौट रहे हैं। सत्येंद्र जैन लगातार ग्राउंड पर मौजूद रहे। उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया और वह स्वास्थ्य कर्मियों एवं रोगियों से मिलते रहे। इस सब के बीच वह कोरोना संक्रमित हो गए। आज एक एक महीने बाद वह वापस लौट रहे हैं। सत्येंद्र जैन का स्वागत और उनके लिए शुभकामनाएं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब आतिशी भी स्वस्थ हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु

गौरतलब है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3628 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1211 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब कुल 1 लाख, 22 हजार 793 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: क्या भारत में वायरस संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्टेज पर पहुंच चुका है?

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस मामलों में रूस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना ने बनाया रिकॉर्ड, कुल मामले 11 लाख के पार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More