संभावना सेठ ने किया गदर डांस, दर्शकों ने खूब बजाई सीटियां

0

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने लटके-झटकों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में संभावना सेठ ने सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘राते दिया बुताके’ पर अपने डांस से गरदा उड़ाकर रख दिया है। उन्होंने स्टेज पर इस अंदाज में डांस किया कि लोग सीटियां मारने पर मजबूर हो गए।

इसके अलावा संभावना सेठ ने कई और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। यह वीडियो संभावना सेठ के किसी इवेंट का है। उन्होंने इस वीडियो को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

संभावना सेठ का यह वीडियो भोजपुरी सिनेमा का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि ‘राते दिया बुताके’ सांग भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। इस फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने खूब धमाल मचाया था।

‘बिग बॉस’ में नज़र आईं थी संभावना-

बता दें कि संभावना सेठ भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी स्पेशल सांग कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रियता तब मिली जब उन्होंने 2008 में टीवी के सबसे ​चर्चित शो ‘बिग बॉस’ में धमाकेदार एंट्री मारी।

हालांकि संभावना शो की विनर तो नहीं बन पाईं लेकिन फैंस को शो में उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘पागलपन’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने अब्बास मस्तान की ’36 चाइन टाउन’ में स्पेशल सांग भी किया जो काफी हिट हुआ।

यह भी पढ़ें: इस भोजपुरी एक्ट्रेस के ठुमके दे रहे सपना के डांस को टक्कर, देखें Video

यह भी पढ़ें: पूनम दूबे को भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने कहा ‘हैप्पी बर्थ डे’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More