आजम खान की जान को खतरा!

0

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम (Azam) खान की जान को खतरा है। दरअसल, रामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि वह राज्यसभा सांसद अमर सिंह के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।

सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि अमर सिंह के खिलाफ संबधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके जांच करना कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Also Read :  …तो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे हार्दिक?

साथ ही आजम खां को कड़ी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। सपा कार्यकर्ताओं ने आंशका जाहिर की है कि भविष्य में अमर सिंह जैसे लोग आजम खान साहब की हत्या करा सकते है।

30 अगस्त 2018 को रामपुर में अमर सिंह ने पीसी की थी

ये शिकायत नगर अध्यक्ष आसींद राजा के सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत कई सपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस में एक वीडियो सीडी और प्रार्थना पत्र दिया। आसिम राजा ने अमर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 अगस्त 2018 को रामपुर में अमर सिंह ने पीसी की थी।

अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि जब वह रामपुर आए थे तब आजम खान को पांच सौ सात सौ बंदूकों, रायफलों से जान से मारने की नियत से गया था। लेकिन वह सामने नहीं आए। अगर सामने आते तो मैं उन्हें मार देता या वो मुझे मार देते।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More