कन्नौज : डिंपल यादव ने किया नामांकन, रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन

0

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, महासचिव रामगोपाल यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और जया बच्चन भी मौजूद रहीं।

नामांकन से पहले किया रोड शो-

नामांकन से पहले डिंपल और अखिलेश ने रथ पर सवार होकर रोड शो किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिंपल ने अपने नामांकन के दो सेट जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार को प्रस्तुत किये।

एक सेट के प्रस्तावक छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव रहे तथा दूसरे सेट के प्रस्तावक कन्नौज सदर के विधायक अनिल दोहरे रहे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार देश में परिवर्तन की लहर है और केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी जिसमें सपा, बसपा, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

‘जीत का अंतर होगा बड़ा’-

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज ने लोहिया और मुलायम सिंह यादव को जिताकर भेजा। हमें भी कन्नौज की जनता ने तीन बार आशीर्वाद दिया और दो बार डिंपल यादव को कन्नौज से सांसद बनने का मौका दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वादों के खिलाफ काम किया है जिससे बेरोजगारी बढ़ी है। युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, सभी परेशान हैं। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है।

डिंपल यादव ने कहा कि सपा बसपा के बीच गठबंधन हो जाने के बाद जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें: हो गया फैसला, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें: सपा स्टार प्रचारक की सूची में मुलायम सिंह यादव की एंट्री

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More